लॉक डाउन के तीसरे चरण में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में निरंतर जारी है भोजन वितरण

देवास 11 मई 2020/ कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को नियंत्रित करने हेतु लागू लॉकडाउन में जरूरतमंदों, गरीब एवं निसहायजनों को भोजन प्रदाय करने हेतु जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास डी के पालीवाल के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में देवास जिले के न्यायाधीशगण तथा देवास के अधिवक्तागण द्वारा स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग कर लॉक डाउन के प्रथम चरण से ही प्रतिदिन 1000 भोजन के पैकेट निर्धन बेसहारा लोगों को वितरित किए जा रहे हैं जो द्वितीय चरण एवं तृतीय चरण में भी निरंतर जारी है।
जिला सत्र न्यायाधीश श्री डी के पालीवाल ने बताया कि लाकडाउन के तृतीय चरण में भी जिले के न्यायाधीशगण एवं अधिवक्ता संघ देवास के सदस्यगण स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग कर भोजन वितरण की सेवा का कार्य निरंतर कर रहे हैं। न्यायाधीशगण द्वारा आज तीसरी बार राशि एकत्र कर प्रदान की गई एवं अन्य लोग भी मदद को आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में विप्पी इंडस्ट्रीज देवास की ओर से प्रशासनिक अधिकारी सीएस मनकोड़े द्वारा 10 डिब्बे तेल दान किया गया। जिला न्यायाधीश डी के पालीवाल एवं अन्य न्यायाधीशगण द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन के पैकेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शमरोज खान, एडीजे श्री नवीन कुमार शर्मा, सीजेएम अवधेश कुमार श्रीवास्तव जिला रजिस्ट्रार हेमराज सनोडिया, न्यायाधीश श्रीमती पदमा राजोरे तिवारी, श्रीमती वर्षा भाटी, मनीष पाटीदार, संजोग सिंह वाघेला एवं अभिभाषकगण रामप्रसाद सूर्यवंशी, सुरेश चौधरी, जहाँगीर शेख, चंचल सोनी, दीपक चौधरी एवं उनकी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply