भोजन निर्माण स्थल का अतरिक्त जिला न्यायधीश ने किया निरीक्षण
देवास। संस्था आसरा सामजिक लोक कल्याण समिति द्वारा जीएसएन फ्रेंड ग्रुप से प्राप्त फल (केले) का वितरण मंगलवार को अपने निवास की ओर जा रहे मजदूरो को किया गया। वेसे संस्था द्वारा भोजन के पेकेट वितरण पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। किन्तु आज संस्था के सपोर्टिंग ग्रुप से फल प्राप्त हुवा। जिसे वितरण हेतु सीएसपी किरण से संस्था के सीइओ ने चर्चा की। उन्होंने संस्था को सुझाव दिया की पुलिस डिपार्टमेंट के माध्यम से विप्पी इंडस्ट्रीज द्वारा प्रवासी मजदुर हेतु भोजन की वयवस्था इंदौर भोपाल बायपास होटल सेलिब्रेशन पर की गयी है। अतः संस्था ये फल उन्हें उपलब्ध करवा दे, वहा से वितरित हो जायंगे।
संस्था ने 1000 केले विप्पी इंडस्ट्रीज की निशुल्क भोजन व्यवस्था में उनके द्वारा निर्मित भोजन के साथ वितरित करवाए। प्रवासी मजदुर हेतु निशुल्क भोजन वितरित कार्यक्रम स्थान गोल्डन नाश्ता पाइंट से भारतीय जनता पार्टी द्वारा वितरित भोजन के पेकेट के साथ 500 केले का भी वितरण सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्वमंत्री दीपक जोशी, जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, रायसिंह सेंधव और अन्य गणमान्य लोगो के द्वारा वितरितकिये गए। संस्था द्वारा वितरित किये जा रहे भोजन पेकेट निर्माण के स्थल का आज दोपहर बाद अतिरिक्त जिला न्यायधीश समरोज खान ने निरिक्षण किया उन्होंने संस्था के प्रयास की सराहना की और बताया की वो संस्था के कार्यो से काफी समय से जुड़े हुए है वो कई बार संस्था के कार्यालय पर आकर आशा कार्यकर्ताओं को महिला हिंसा पर ट्रेनिग प्रोग्रम दे चुके है। समरोज खान जी ने सभी संस्था से निवेदन किया की वो प्रवासी मजदूर पर और अधिक ध्यान दे। उन्हें भोजन के साथ अन्य सामग्री की आवश्यकता है।

