कोरोना योद्धाओ का जन समितियों द्वारा स्वागत किया गया

देवास। कोरोना वायरस के कारण लगभग 50 दिन से देश में लोग डॉन चल रहा है जिसके कारण राज्य व प्रदेश की पुलिस विभाग व सफाई कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर हम सब की रक्षा कर रहे हैं यही कारण है कि हमारी सोनकच्छ विकासखंड मैं इस वायरस से बचा जा रहा है (नि.प्र.) विश्व व्यापी कोरोना वायरस महामारी के चलते सोनकच्छ तहसील के पुलिस थाना एवं नगर परिषद के कोरोना योद्धाओ का नागेश्वर जन कल्याण समिति, श्री खेड़ापति मित्र मंडल कार्ड संस्था लक्ष्मीनगर सांवेर के सेवा भावी संस्थाएं द्वारा स्वागत किया गया।
कोरोना महामारी के इस घोर संकट की घड़ी में देश वासियों के जीवन को बचाने के लिए कोरोना योद्धा के रूप में सेवा कार्य करने वाले पुलिस थाना सोनकच्छ के श्री उपेन्द्र छारी निरीक्षक, सुषमा भास्कर उपनिरीक्षक, राजेश बारेला उपनिरीक्षक, नरेन्द्रसिंह सहा. उपनिरीक्षक सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा नगर परिषद सोनकच्छ के श्री कमल नारायण चौहान सी.एम.ओ, मुकेश गौतम प्रभारी दरोगा, सुरेश धौलपुरे सफाई जमादार, गणेश नामदेव अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वागत पट्टी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनका स्वागत किया गया।
भविष्य में संकट की घड़ी में जन सेवा की अपेक्षा करते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की गयी।
इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे भोला ठाकुर, लोकेश राठौर, सुमित रैकवार, सूरज जाट, सावन सिंह तथा मुकेश महाजन और हर्षिता रेनिवाल उपस्थित रहे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply