एडीएमपी के चिकित्सकों द्वारा मानव सेवा में सराहनीय कदम

पैदल यात्री व श्रमिको को किया खाद्य एवं अन्य सामग्रियों का वितरण
देवास। एसोसिएशन आफ देवास मेडिकल प्रैक्टिशनर के मीडिया प्रभारी डॉक्टर आर. एस. दुबे ने बताया कि संस्था के समस्त चिकित्सक इस कोरोना महामारी के चलते मरीजों को तो अपनी सेवाएं दे ही रहे हैं साथ ही इस लाकडाउन की विकट घड़ी में एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.नीरज खरे के मार्गदर्शन में संस्था की युवा ब्रिगेड द्वारा ए. बी. रोड बायपास आर्गस गार्डन पर श्रमिकों एवं पेदल यात्रीयों की विगत 3 दिवस से मानव सेवा भी संचालित की जा रही है उन्हें ओ आर एस के पैकेट, पीने के पानी की बाटल, खाद्य सामग्री, बिस्किट आदि, विटामिन सी की गोलियां एवं नंगे पैर चलने वालों को जूते चप्पलों का वितरण भी किया गया। इस पुनीत सेवा कार्य में मुख्य रूप से डॉक्टर अभिषेक सोनी, डॉक्टर इंदरदीप अरोराख् डॉक्टर वरुण आनंद, डॉक्टर सीमा कोठारी, डॉक्टर राहुल राठौड़, डॉक्टर अंकित अग्रवाल, डॉ पुनीत माहेश्वरी, डॉक्टर प्राची महेश्वरी, डॉक्टर अजय करकरे आदि कई चिकित्सकों का सराहनीय सहयोग रहा। देवास की कई संस्थाओं व नागरिकों द्वारा चिकित्सकों के इस सेवा कार्यों की प्रशंसा व सराहना की गई ।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply