-कोरोना वैश्विक महामारी में 51 दिनों से निरंतर गायत्री परिवार द्वारा भोजन सेवा
-कई दु:खी एवं असहाय परिवारों को विशेष मदद कर वितरण किया सूखा राशन
-अभी तक 16000 जरूरत मंद लोगों को पहुँचाये भोजन पैकेट व सुखी राशन सामग्री
देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार शाखा देवास द्वारा कोरोना राष्ट्रीय महामारी के चलते हुए 51 दिनों से निरंतर आपदा राहत के रूप में भोजन पैकेट तैयार कर प्रशासन के सहयोग से जरूरत मंद लोगों तक पहुँचाया जा रहा हैं जिसमें माँ भगवती भोजनालय में गायत्री परिवार सहित अन्य श्रद्धालुओं का भी सहयोग मिल रहा है। अभी तक 16000 भोजन पैकेट व सुखी राशन सामग्री का वितरण किया जा चुका हैं। गायत्री शक्तिपीठ के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा कोरोना वायरस महामारी के चलते असहाय एवं जरूरत मन्द लोगों को आपदा राहत के रूप में निरंतर 51 दिनों से भोजन पैकेट प्रशासन के सहयोग से वितरण किया जा रहा हैं। इस आपदा के संकट में कई पीडि़त परिवारों को विशेष मदद कर अपना राष्ट्रधर्म का पालन किया है और कई असहाय परिवार को सूखा राशन भी प्रदान किया है।
गायत्री परिवार भोजन समिति के प्रमोद निहाले एवं रामनिवास कुश्वाह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा में गायत्री परिवार सदा ही अग्रणी रहा है चाहे वह संकट काल का समय हो या कुरीति उन्मूलन, नशा मुक्ति, नारी जागरण या वृक्ष गंगा अभियान हो कभी भी पीछे नही रहा है क्योंकि गायत्री परिवार का लक्ष्य ही मानव में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण है। वही गायत्री परिवार के परिव्राजक चंद्रिका शर्मा एवं लक्ष्मण पटेल ने बताया की भोजन सेवा में ग्रामीण क्षेत्र से भी सहयोग के रूप में आटा, चावल, दाल, आलू एवं अन्य सामग्री भी प्राप्त हो रही है जिससें सेवा का क्रम अनवरत रूप से चल रहा है। माँ भगवती भोजनालय में विशेष सहयोग दिलीपसिंह सोलंकी, केशव पटेल, हीरालाल निहाले, सीमा कुश्वाह, शकुंतला शर्मा, सुशीला निहाले एवं भोजन हलवाई के रूप मे मनोहर निहाले का विशेष योगदान मिल रहा है।

