कुष्ठ रोगी बस्ती में राशन वितरण किया किलोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड ने

देवास/ कोरोना की इस महामारी में किलोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड ने अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए लगतार गरीब बस्तियों में राशन वितरण का कार्य करता आ रहा है उसी श्रखला में किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड-देवास द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) गतिविधि के अंतर्गत 01 जून 2020 को आज तीसरे चरण में ऐसे गरीब परिवार जो कुष्ठ रोगी बस्ती (शिव नगर) में रहते है उन्ही जरुरतमंदो को राशन सामग्री का वितरण किया गया। राशन सामग्री में 10 किलो आटा, 5 किलो चावल , 2 किलो दाल , 1 किलो नमक , 4 किलो आलू और 3 किलो प्याज, 1 लीटर खाने का तेल, लाल मिर्च पाउडर, साबुन और बिस्कुट के पैकेट हर एक परिवार को वितरित की गई।

इस वितरण कार्यकम में विशेष अतिथि सामाजिक सदभाव के सह सयोजक भैरो सिंह भौसले, देवास टाइम्स के संपादक विजेंद्र उपाध्याय एवं किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड की ओर से एच. आर. मैनेजर जयेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, वेलफेयर ऑफिसर मनोज जोशी और एच. आर. विभाग के कमलेश शुक्ला, नितिन कुलकर्णी तथा सेवा भारती संस्थान के सदस्य भी उपस्थित थे। यह जानकारी किर्लोस्कर कंपनी के प्रवक्ता ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply