अमलतास हॉस्पिटल से देवास के 3 कोरोना मरीजों, 4 संदिग्ध वही उज्जैन के 9 मरीजों को डिस्चार्ज किया

देवास/ अमलतास हॉस्पिटल से आज 16 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया अस्पताल प्रबंधक विजय जाट ने बताया कि देवास जिले के 7 मरीज थे। जिसमे से 3 कोरॉना पोजीटिव थे व 4 संदिग्ध थे, जो पूर्णतः स्वस्थ हो चुके है। वही उज्जैन जिले के 9 मरीज भी ठीक हो चुके है जिन्हे आज घर पहुंचाया गया। उज्जैन जिले के कूल 52 मरीज मरीज अमलतास में भर्ती हो चुके है जिनमे 37 मरीज कोराना पोजीटिव थे, 9 मरीजों की छुट्टी होने के बाद उज्जैन जिले के 28 मरीजों का इलाज अभी जारी है। वहीं देवास जिले के 40 मरीजों को अमलतास हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था इसमें से 30 कोराना पोजीटिव थे व 3 मरीजों की छुट्टी के बाद 27 मरीज कोरोना पोजीटिव व 6 संक्रमित मरीज अमलतास हॉस्पिटल में भर्ती है।

अमलतास हॉस्पिटल में उचित चिकित्सा व देखभाल के लिए कोराना वार्ड प्रभारी डॉ अश्विन सोनगरा, डॉ राकेश रोमडे के नेतृत्व में चिकित्सको की टीम के साथ ही नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मनीष शर्मा की टीम भी सेवारत है। वहीं देवास जिले के कलेक्टर डॉ श्रीकांत पांडे व उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह सीएमएचओ डॉ महावीर खंडेलवाल, जिला पंचायत सी ई ओ शीतला पाटले, सीएमएचओ डॉ आर के सक्सेना, डॉ ए के बड़वई के मार्ग दर्शन में अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक सुरेश सिंह भदौरिया व चेयरमेन मयंक राज भदौरिया तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जगत रावत, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ बालकृष्ण नामधारी की टीम गुणवत्ता पूर्ण व्यवस्थाओं हेतु सतत् कार्यरत है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply