अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला दिव्य योग संस्थान का प्रतिनिधिमंडल, हुई चर्चा
देवास। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भव्य रूप से मनाने के संबंध में दिव्य योग संस्थान के संस्थापक योग गुरु राजेश बैरागी के सानिध्य में संस्थान के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से मुलाकात कर चर्चा की। चर्चा के दौरान कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आयोजन के प्रति सहमति व्यक्त करते हुए बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में योग साधकों एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में योग साधक अनिल राज सिंह सिकरवार, वरिष्ठ योग साधक अनूपसिंह जादौन, डॉ. लक्ष्मीनारायण मारु कुमावत, वरिष्ठ योग साधक अभिषेक जैन तथा वरिष्ठ योग साधक मुकेश कामदार शामिल रहे।


