देवास 02 जून 2020/ देवास विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार ने विधानसभा क्षेत्र के समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा की उनकी समस्याएं सुनी तथा समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेवा सहकारी संस्था दत्तोतर केंद्र क्रमांक 1, 2 3 एवं 4 का निरीक्षण तथा कृषि उपज मंडी प्रांगण भैसुनी खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने खरीदी गई गेहूं का परिवहन शीघ्रता से करने के निर्देश दिए इस अवसर पर एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी, तहसीलदार पूनम तोमर, फूल सिंह चावड़ा, रघुनाथ सिंह शर्मा, शिवराज सिंह जवासिया, विजय सिंह पवार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Related Posts '
27 JUN
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला,...
25 JUN
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र...
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...

