अमलतास हॉस्पिटल से 14 मरीजों को आज छुट्टी दी गई अमलतास हॉस्पिटल के डॉक्टर्स व स्टाफ द्वारा पुष्प से स्वागत किया गया

देवास/ अमलतास हॉस्पिटल प्रबंधक विजय जाट ने बताया कि देवास जिले के 7 मरीज व उज्जैन जिले के 7 मरीज जो कि कोरोना पोजीटिव थे व इलाज के बाद सभी स्वस्थ हो चुके थे।  अब देवास जिले के 21मरीज व उज्जैन जिले के 23 मरीज जो कि कोरोना पोजीटिव है जिनका इलाज अमलतास हॉस्पिटल में जारी है  हॉस्पिटल में उचित चिकित्सा व देखभाल के लिए कोराना वार्ड प्रभारी डॉ अश्विन सोनगरा , डॉ राकेश रोमडे के नेतृत्व में चिकित्सको की टीम के साथ ही नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मनीष शर्मा की टीम भी सेवारत है।

वहीं देवास जिले के कलेक्टर डॉ श्रीकांत पांडे व उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह सीएमएचओ डॉ महावीर खंडेलवाल ,जिला पंचायत सी ई ओ शीतला पाटले, सीएमएचओ डॉ आर के सक्सेना , डॉ ए के बिडवई ,के मार्ग दर्शन में अमलतास हॉस्पिटल के संस्थापक श्री सुरेश सिंह जी भदौरिया व चेयर मैन मयंक राज भदौरिया , तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जगत रावत , मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ बालकृष्ण नामधारी की  टीम गुणवत्ता पूर्ण व्यवस्थाओं हेतु सतत् कार्यरत है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply