चिकित्सकों ने जिलाधीश का स्वागत कर दिया परिचय

देवास। आर.एस. दुबे ने बताया कि आय. एम. ए.तथा एसोसिएशन ऑफ देवास मेडिकल प्रेक्टिशनर  के चिकित्सक सदस्यों द्वारा नवागत जिलाधीश चंद्रमौली शुक्ला केे साथ स्वागत परिचय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यरूप से मुख्यकार्यपालन अधिकारी सीईओ शीतला पटेले, मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. सक्सेना उपस्थित थे।

सर्वप्रथम डॉ. आर.के.सक्सेना, आयएमए अध्यक्ष डॉ. योगेेश वालिम्बे, ए डी एम पी अध्यक्ष डॉ. नीरज खरे, वरिष्ठ चिकित्सक रेड क्रास सोसायटी के सचिव डॉ. के.के. धूत ने नवागत कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला का एवं डॉ. शोभा राणा तथा डॉ. पूनम भाटिया ने सीईओ शीतला पटेलेे का पुप्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। सी.एम.एच.ओ डॉ.आर के सक्सेना व सी.ई.ओ. शीतला पटेले ने देवास के चिकित्सकों का कोरोना महामारी में अपना योगदान देकर सेवा कार्य करने पर प्रशंसा करते हुए कई जानकारियां प्रदान की। जिलाधीश चन्द्रमौली शुक्ला ने कोरोना की गाईड लाईन समझाते हुए चिकित्सकों को निडर होकर कार्य करने का आग्रह किया। क्लिनिक व नर्सिंग होम में स्वयं को व अपने स्टाफ को सुरक्षित रखते हुए किस प्रकार कार्य करना हैै इस पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. आर.एस. दुबे ने जनरल प्रेक्टिशनर्स की समस्याएं बताते हुए अपने क्लिनिक में कोनसी सावधानियों के साथ मरीज को देखा जा रहा है इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. पवन चिल्लोरिया ने नर्सिंग में कौन कौन सी सावधनियों के साथ स्टाफ व स्वयं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैसे कार्य किया जा रहा है यह बताया । इस अवसर पर कोरोना से जंग जीतकर लौटे डॉ. प्रसन्ना कुलकर्णी ने अपने अनुभव बताए। उनका पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। उपस्थित चिकित्सकों ने कृमश: अपना परिचय दिया। कार्यक्रम मेंं डॉ. के.सी. कोठारी, एम.एम. अग्रवाल, डॉ. एम.बी. अग्रवाल, डॉ. अभिषेक सोनी, डॉ. आय.एस. अरोरा, डॉ. ए.एस. सलूजा, डॉ. सुनील लाड़, सिविल सर्जन डॉ. बिडवई, डॉ. गगरानी, डॉ. हरिसिंह राणा, डॉ. शोभा राणा, डॉ. शिवेन्द्र मिश्रा, डॉ. देवेन्द्र राठौर, डॉ. गिरिश मालवीय, डॉ. पूनम भाटिया, डॉ. सुलभा रानी, डॉ. चारू तिवारी, डॉ. अनुराधा देवकर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आर.एस. दुबे ने किया तथा आभार आय.एम.ए. अध्यक्ष डॉ. योगेश वालिम्बे ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay