
देवास/ देवास में आज के मेडिकल बुलेटिन में पीठा रोड निवासी एक कोरोना महिला मरीज को और जोड़ा गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। अब देवास में कुल 153 कोरोना मरीज है। अभी तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 96 है। वही अभी तक 10 लोगो की मौत हो चुकी है। इसप्रकार से अब एक्टिव मरीजों की संख्या 47 है। साथ ही कुल 286 लोगो की और रिपोर्ट आना बाकि है। देवास में अभी तक कंटेमेंट एरिया 27 है।

