औद्योगिक क्षैत्र में चला सफाई अभियान

देवास/औद्योगिक क्षैत्र मेें कई दिनों से लंबित सफाई कार्य नही होने से नगर निगम आयुक्त  विशाल सिंह चौहान द्वारा विगत दिनों औद्योगिक क्षैत्र का निरीक्षण किया जिसमें बहुताधिक मात्रा में जगह जगह गंदगी पाई जाने से आयुक्त द्वारा स्वास्थ अधिकारी जितेन्द्र सिसौदिया एवं सहायक स्वास्थ अधिकारी भूषण पंवार एवं क्षैत्र के स्वास्थ निरीक्षक हरेन्द्रसिंह ठाकुर को औद्योगिक सम्पूर्ण क्षैत्र  की सफाई कराये जाने के निर्देश दिये गये।

जिसके पालन में औद्योगिक क्षैत्र की सफाई हेतु आयुक्त के नेतृत्व में स्वास्थ अधिकारी जितेन्द्र सिसौदिया द्वारा एक अभियान के रूप में आज से सफाई कार्य चालू किया गया, जिसमें निगम के सफाई मित्रो के साथ तकनिकी मशीनो से कार्य कराये जाना प्रारंभ किया गया, क्षैत्र मेें अधिक मात्रा में लगी गाजर घास एवं अन्य जंगली पौधो की कटाई छटाई का कार्य प्रारंभ किया गया क्षैत्र में पडा सीएनडी वेस्ट को जेसीबी के माध्यम से उठवाया जा रहा है साथ ही पुरे क्षैत्र की सड़को की सफाई की जा रही है जिससे क्षैत्र के उद्योग संचालकों को गंदगी से आ रही परेशानीयों से निजात मिल सकेगी। पिछले दिनो आयुक्त द्वारा सम्पूर्ण औद्योगिक क्षैत्रो में प्रतिदिन कचरा वाहन भिजवाना सुनिश्चित कराया जिससे उद्योग संचालकों द्वारा अपने उद्योग/व्यवसाय का वेस्ट कचरा कचरा वाहन में डालना प्रारंभ कर युजर्स चार्ज भी जमा कराया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ अधिकारी जितेन्द्र सिसौदिया द्वारा बताया गया  की सफाई अभियान प्रति सप्ताह निरतंर रूप से होता रहेगा।

Post Author: Vijendra Upadhyay