
देवास/ देवास टाइम्स के पूछता है देवास में कल हमारे द्वारा सवाल उठाया गया था की देवास के मॉल को ही रोज खुलने की अनुमति है पुरे बाजार को क्यो नहीं? साथ ही देवास मार्केट को हफ्ते के 5 दिनों के लिए खोल कर बाकि 2 दिनों के लिए बंद रखा जाये पर भी चर्चा की थी।
जिसे लेकर देवास विधायक गायत्री राजे पवार से देवास के व्यापारी विधायक प्रतिनिधि रवि जैन के साथ उनसे मिले और देवास मार्केट को 5 दिनों के लिए खोलने की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया है की इस विषय पर कलेक्टर से चर्चा करेंगे और जो बेहतर होगा उसके लिए प्रयास करेंगे।

