भारत विकास परिषद देवास का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न

देवास/ भारत विकास परिषद देवास की नवीन कार्यकारिणी 2020-21 का दायित्व ग्रहण समारोह आनलाइन सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम विनीता माहेश्वरी द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर एवं वृषाली आप्टे द्वारा वंदे मातरम के साथ शुरुआत की गई। परिषद अध्यक्ष ऋषि सोनी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।

शपथ अधिकारी प्रदीप अग्रवाल राष्ट्रीय मंत्री संगठन ने नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।इस अवसर पर नवीन सदस्यों को अर्चना परवाल द्वारा शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डॉ प्रसन्न कुलकर्णी द्वारा मार्गदर्शन दिया गया और साथ ही कोरोना के बारे में अपने अनुभव साझा किया। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष स्वाति मुंदड़ा, उपाध्यक्ष शीतल सोनी, सचिव राजश्री सोनी, कोषाध्यक्ष अंतिम अग्रवाल, सहसचिव श्वेता मंत्री, महिला प्रमुख विनीता माहेश्वरी,प्रचार प्रसार निर्मला दसानिया, संस्कार संयोजक मीना विजयवर्गीय एवं कार्यकारिणी सदस्य सीमा गर्ग, प्रकृति बांठिया, सारिका मुकाती, पुष्पा बर्डिया,प्रणोति जोशी, मीनाक्षी बोर्डिया, रचना तलाटी, वृषाली आप्टे एवं किंशु गुप्ता ने दायित्व की शपथ ली। अंत में सचिव राजश्री सोनी द्वारा आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन बृजेश शर्मा एवं मनीष माहेश्वरी ने किया।उपरोक्त जानकारी प्रचार प्रमुख निर्मला दसानिया द्वारा दी गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay