कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के लिए पूरी सावधानियां रखें, रविवार को अनावश्यवक बाहर न निकले

देवास जिले में रविवार को अनावश्‍यक घुमने वालो पर होगी कार्यवाही

———–

कलेक्‍टर शुक्‍ला ने की देवास जिले के सभी नागरिकों से रविवार को अनिर्वाय रूप से घर रहने की अपील

देवास 10 जुलाई 2020/ कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने देवास जिले के नागरिकों से अपील है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के लिए पूरी सावधानियां रखें अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, जरूरत के लिए बाजार और अन्य गतिविधियां शुरू की है। राज्‍य शासन द्वारा एडवायजरी जारी कर बताया गया है कि रविवार के दिन अधिक भीड़ हो जाने और आवश्यक सावधानियाँ नहीं बरती जाने से कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने की दृष्टि से लोगों को घरों से अनावश्यक रूप से बाहर निकलने के लिये हतोत्साहित किया जाना उपयुक्‍त होगा। उन्‍होंने कहा कि इस रविवार विशेष अभियान चलाया जायेगा। यदि कोई व्‍यक्ति बिना मास्‍क के तथा गैर वाजिब कारण के बाजार में घुमता पाया जाता है तो कार्यवाही की जायेगी। वायरस की चेन को रोकने के लिए आवश्‍यक है कि रविवार को सभी नागरिक घर में ही रहे। जब तक कोई अतिआवश्‍यक कार्य न हो घर से न निकले। जिले के सभी नागरिक शासन के निर्देशों का पालन करेंगे और महामारी से लडने में प्रशासन का सहयोग करेंगे।

कलेक्‍टर शुक्‍ला ने आमजन से अपील की है कि पर्याप्त सावधानियाँ जैसे 2 गज की दूरी, फेस  मास्क का उपयोग, बार-बार हाथ धोने, सार्वजनिक जगहों पर न थूकने और लोगों से हाथ मिलाने की बजाए नमस्ते करने जैसे उपायों पर अमल किया जाए। अभी निरंतर सतर्क और सजग रहने की आवश्यकता है।

‘किल कोरोना अभियान” में आमजन भी बने सहयोगी

कलेक्‍टर शुक्‍ला ने आमजन से भी अपील की है कि ‘किल कोरोना अभियान” में अपना सहयोग प्रदान करें। घर-घर पहुंच रहे सर्वे दल को आवश्यक जानकारी देकर सहयोग करें। इस सर्वे में महिला और पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल है। सर्दी-खांसी जुकाम के साथ ही डेंगू, मलेरिया, डायरिया आदि के लक्षण पाये जाने पर भी जरूरी परामर्श और उपचार नागरिकों को मिल सकेगा। सार्थक एप का उपयोग कर इन जानकारियों की प्रविष्टि की जाएगी। अभियान में जिले की शत-प्रतिशत आबादी को इस सर्वे से कवर किया जा रहा है।

Post Author: Vijendra Upadhyay