देवास। ग्राम बांगर स्थित अमलतास अस्पताल कोरोना महामारी के समय अपनी सेवा देकर कितने ही कोरोना मरीजो का सफलतम उपचार किया। वही जरूरत मंद लोगो के निशुल्क उपचार कर सेवा कार्य भी किया। अमलतास के पीआरओ सन्तोष वर्मा ने बताया कि देवास की रोगी श्रीमती रेखा बाई हरोडे पति श्री रमेश हरोडे, आयु- 44 वर्ष, निवासी 10/4, मल्हार कालोनी जिला देवास को दाहिने स्तन पर कैंसर के कारण कई महीनों से अत्यधिक पीड़ा थी। जिसका उपचार वे इंदौर के एम. वाई हॉस्पिटल में भी करा चुकी थी। किन्तु उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ। थक हार कर रोगी दिनांक 15 सितम्बर 2020 को अमलतास हॉस्पिटल में परिक्षण के लिए आई। रोगों की पूर्व जांच रिपोर्ट्स और वर्तमान परिस्थिति के आधार पर उन्हें भर्ती कर अन्य आवश्यक जांच के पश्चात दिनांक 21/09/2020 को राइट कार्सिनोमा ब्रेस्ट का ऑपरेशन अमलतास हॉस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन Dr. A.K.Pithawa (MS, FAIS, FMAS, FIAGES) द्वारा सफलता पूर्वक नि:शुल्क किया गया। रोगी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी जिस कारण अमलतास हॉस्पिटल प्रबन्धक द्वारा मानवता के आधार पुरी तरह से रोगी का उपचार और ऑपरेशन का खर्च हॉस्पिटल के द्वारा उठाते हुवे पूरी तरह से नि:शुल्क उपचार एवम् ऑपरेशन किया गया। साथ ही मरीज को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद भी अगले 1 माह की दवाई नि:शुल्क प्रदान की गई।
Related Posts '
12 AUG
अंतिम विदाई में भी परोपकार: सेवाधाम आश्रम के कर्मयोगी का देहदान एवं नेत्र दान, समाज के लिए बने मिसाल
अंतिम विदाई में भी परोपकार सेवाधाम आश्रम के...
10 AUG
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में एआई एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में...
10 AUG
पित्ताशय के कैंसर को हराकर मरीज को मिला नया जीवन
पित्ताशय के कैंसर को हराकर मरीज को मिला नया...
09 AUG
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का...

