देवास/ नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा द्वारा गार्डनो के रखरखाव हेतु यूआईडीएसएसएमटी योजनान्तर्गत वार्ड मेंढकी नंदा नगर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट के 14 एमएलडी एसटीपी प्लांट से प्राप्त शौधित उपचारित पानी का उपयोग निगम के गार्डनो तथा प्लांटेशन मे करवाया जा रहा है। साथ ही प्रभारी सहायक यंत्री शाहीद अली ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत निर्मित आवास भवनो के गार्डनो मे भी शौधित पानी का उपयोग किया जा रहा है। निगम परियोजना सहायक यंत्री जगदीश वर्मा द्वारा बताया गया कि प्लांट से शौधित पानी का उपयोग लिये जाने हेतु उपयुक्त व्यवस्था की गई है। जिससे शहर मे निर्माण कार्यो जैसे अन्य कार्यो मे शौधित पानी का आवश्यक्तानुसार कम दामो पर उपयोग हेतु लिया जा सकता है। टेंकरो द्वारा सप्लाय किये जाने हेतु व्यवस्था की जा चुकी है। आयुक्त ने देवास के नागरिको एवं ग्रामीण वार्ड क्षेत्रो के खेतिहर किसान भाईयो एवं शहर मे चल रहे निर्माण कार्यो के स्वामित्वो तथा वाहन धुलाई व्यवसाईको से अपेक्षा कि है कि प्लांट से लिया जाने वाला उपचारित शौधित पानी का उपयोग हेतु निगम मे संम्पर्क कर सहयोग प्रदान करे एवं शुद्ध पीने योग्य पानी का बचाव करें।
Related Posts '
12 AUG
अंतिम विदाई में भी परोपकार: सेवाधाम आश्रम के कर्मयोगी का देहदान एवं नेत्र दान, समाज के लिए बने मिसाल
अंतिम विदाई में भी परोपकार सेवाधाम आश्रम के...
10 AUG
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में एआई एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में...
10 AUG
पित्ताशय के कैंसर को हराकर मरीज को मिला नया जीवन
पित्ताशय के कैंसर को हराकर मरीज को मिला नया...
09 AUG
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का...

