देवास। सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी ने शुक्रवार को एबी रोड़ स्थित शिक्षा विभाग के समीप फूटपाथ पर कुर्सी लगाकर हेयर सेलून का संचालन करने वाले राजेश वर्मा के पास जाकर सादगी के साथ कटिंग बनवाई। सांसद सोलंकी द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की चारो तरफ तारीफ हो रही है। सांसद द्वारा समाज के गरीब को सम्मान दिया उसके यहां कटिंग बनवाने पर सेन समाज का प्रतिनिधि मण्डल सांसद कार्यालय पहुंचा और उनका पुष्पमाला से स्वागत किया। समाजजनों ने सांसद श्री सोलंकी से अनुरोध किया कि फुटपाथ पर बैठे राजेश वर्मा की दुकान की व्यवस्था की जाए। जिससे राजेश वर्मा की जिंदगी संवर जाए और अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। सांसद जी ने समाजजनों को भरोसा दिलाया कि कुछ ही समय में की दुकान की व्यवस्था करवाई जाएगी और जो भी संभव राशि होगी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर सेन समाज के पूर्व पार्षद मनीष सेन, ओबीसी महासभा जिलाध्यक्ष बसंत वर्मा, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मीडिया प्रभारी संतोष वर्मा, गोपाल विश्वकर्मा, विजय वर्मा उपस्थित थे।
Related Posts '
14 OCT
15 टन प्याज से भरे ट्रक की लूट का 24 घंटे में खुलासा
15 टन प्याज से भरे ट्रक की लूट का 24 घंटे में...
13 OCT
गरबे के रंग, माँ-बेटी के संग… देवास में पहली बार होगा तीन दिवसीय गरबा महोत्सव
गरबे के रंग, माँ-बेटी के संग… देवास में पहली बार होगा...
13 OCT
देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार से साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार से साइबर ठगी का...
13 OCT
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने लिया भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 क्रिकेट मैच का आनंद
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने लिया भारत बनाम...
12 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्रों ने अंतर्विद्यालयीन क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्रों ने...

