देवास 26 नवंबर 2020/ जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से निर्मित अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। आज गुरुवार को ग्रीन बेल्ट में किए गए अतिक्रमण पर कार्यवाही की गई। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम द्वारा इन्दौर-भोपाल रसूलपुर बायपास स्थिति ग्रीन बेल्ट में अली मेवात ढाबा और गेरेज एवं सर्विस सेंटर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इनके मालिक सईद खान, रईस खान व हमीद खान पिता गुल्लू खान है। प्रभारी एसडीएम सुश्री प्रिया वर्मा ने बताया कि देवास जिले में जहां कही भी अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है उन पर कार्यवाही जारी रहेगी। इस मौके पर सीएसपी श्री विवेक सिंह चौहान, तहसीलदार पूनम तोमर, पुलिस विभाग का अमला तथा नगर निगम अमले के साथ अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts '
12 AUG
अंतिम विदाई में भी परोपकार: सेवाधाम आश्रम के कर्मयोगी का देहदान एवं नेत्र दान, समाज के लिए बने मिसाल
अंतिम विदाई में भी परोपकार सेवाधाम आश्रम के...
10 AUG
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में एआई एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में...
10 AUG
पित्ताशय के कैंसर को हराकर मरीज को मिला नया जीवन
पित्ताशय के कैंसर को हराकर मरीज को मिला नया...
09 AUG
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित
भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का...

