देवास। शौकिया गायकों के भीतर छुपे कलाकार को एक पारिवारिक मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से प्रारंभ किये गए गीतांजलि सिंगिंग ग्रुप में प्रत्येक माह कराओके ट्रैक्स पर आधारित प्रोग्राम किये जाते है। जहाँ परिवार के साथ बैठकर संगीत का मजा उठाया जाता है। शहर के शौकिया गायकों के ग्रुप गीतांजलि का 17वा सिंगिंग कार्यक्रम 31 जनवरी 2021 को एक निजी होटल में कोविड 19 की शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए आयोजित किया गया। संचालन उदय टाकलकर तथा रंजना चव्हाण ने किया।

कार्यक्रम में अभय मुले, उदय टाकलकर, सुनील पाल, डॉ. ललित शुक्ला, रोहित टाकलकर, डॉ. कृतिका पुंडलिक, डॉ. जुगल किशोर राठौर, चरणजीत अरोरा, रंजना चव्हाण, ज्योति दुबे, अमित शर्मा, राजेश पटेल, संतोष रैकवार, रिनू खनूजा, जितेंद्र शुक्ला, शर्मिला शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, अर्चना जैन, अरविंदर खनूजा, भागवत मैडम, दीपक कर्पे, हर्षदा चालिसगांवकर, कमलजीत सिंह, नवीन सोनी, प्रीति शर्मा, शैलेन्द्र जोशी, विनोद चौहान, संजय जैन, रश्मि रघुवंशी, कनिष्क दुबे ने भाग लिया। श्रोता के रूप में मेघना टाकलकर, हेमलता रेकवाल,आराध्या रेक्वाल, बेबी तृषा, मनोज दुबे एवं श्रीमती दुबे, आवठे जी, हर्शनीत कौर, तेजस्विनी शर्मा, श्रीमती उषा जोशी, अनमोल चौहान आदि शामिल हुए। आयोजन में देवास, उज्जैन तथा इंदौर के करीब 30 कलाकारों ने भाग लेकर एक से बढक़र एक सोलो तथा डुएट करीब 60 गीतो की प्रस्तुतियां दी। जिसमे 5 प्वाइंट स्केल पर संगीत के ज्ञाता आदरणीय रामचंद्र मुले द्वारा रिनू खनूजा के बेहतरीन गीत को चुना गया। जिन्हें समापन के समय मूलेजी और अरोरा जी ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात रात्रि सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

