देवास । कोरोना योद्धाओं में पत्रकारों को शामिल कर प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन का टीका लगाने के संबंध में म.प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई देवास के सदस्यो ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम एक पत्र प्रभारी कलेक्टर व देवास जिला पंचायत सीईओ शीतला पाटले को सौपा। संगठन के जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की सभी जिला ईकाईयो द्वारा जिला कलेक्टरों को संघ की महत्वपूर्ण मांग लेकर एक पत्र सौपा गया है। जिसमे संघ द्वारा मांग की गई है कि मीडिया कर्मियों को फ्रं ट लाईन वर्करों में शामिल कर अगले चरण में शीघ्र कोरोना वेक्सीन का टीका लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी मीडियाकर्मियों को अगले चरण में परिजनों सहित टीका लग सके।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता,जिला महासचिव चेतन राठौड़,फरीद खान,वरुण राठौर,जितेंद्र शर्मा,महेश श्रीवास्तव,अमित शर्मा,मुर्तुजा सैफी सहित मीडियाकर्मी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला महासचिव चेतन राठौड़ द्वारा दी गयी।

