देवास, 26 फरवरी 2021/ सिविल सर्जन डॉ. अतुलकुमार बिडवई ने बताया कि जिला चिकित्सालय देवास के द्वारा देवास वृद्धाश्रम बसेरा में वृद्वजनों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु विशेष शिविर के माध्यम से वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में चिकित्सक डॉ. बी.आर.शुक्ला एवं स्टाफ द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वास्थ्य कि जांच की गई इसमे ब्लड-प्रेशर, सर्दी-जुखाम और अन्य शारीरिक समस्याओ का परीक्षण कर प्राथमिक उपचार कर दवाईया दी गयी। जिन वृद्वजनों को अन्य जांच व उपचार की जरूरत है, उनकी जिला चिकित्सालय में आवश्यक जांच कर उचित उपचार दिया जावेगा। उन्होंने बताया कि समय-समय पर वृद्धाश्रम बसेरा मे वृद्धजनों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु नियमित शिविर आयोजित किये जावेंगे।
Related Posts '
25 JUN
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र...
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...

