कलेक्टर श्री शुक्ला ने नागरिकों से की अपील, 06 मार्च को 31 पोलिंग बूथ की सूची के अनुसार निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपना कराये वैक्सीनेशन
देवास, 05 मार्च 2021/ जिले में 06 मार्च को 10 स्वास्थ्य संस्थाओं में 31 निर्वाचन पोलिंग बूथ के आधार पर 60 वर्ष से अधिक आयु के 4 हजार 288 व्यक्तियों का होगा वैक्सीनेशन। सभी व्यक्ति अनिवार्य रूप से वैक्सीनेशन करवाये। आपके क्षेत्र के बीएलओं से सम्पर्क करके वैक्सीनेशन जानकारी ले सकते है। इसके अलावा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों/क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता/आशा कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 है। वैक्सीनेशन के लिए व्यक्ति स्वंय भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हे। व्यक्ति https://selfregistration.cowin.gov.in, www.covin.com.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। जिले में वैक्सीनेशन नि:शुल्क किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने जिले के नागरिकों से अपील की है जिस प्रकार लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करते है, उसी तरह स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए 06 मार्च को पोलिंग बूथ की सूची के अनुसार निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपना वैक्सीनेशन कराये। वैक्सीनेशन सेंटरों पर सभी मूलभूत सुविधाएं रहेगी। वैक्सीनेशन के लिए बीएलओं, आगनवाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पंचायत सचिवों का सहयोग ले सकते है।
सीएचएमओं एमपी शर्मा ने बताया कि जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति कोरोना वायरस वैक्सीन लगाने हेतु निर्वाचन के दौरान जिस पोलिंग बूथ में दर्ज है उनके लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जिसके अतर्गत जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 06 मार्च को सुबह 09 से 05 बजे तक टीककरण सत्र आयोजित किये जायेगें। जहा संबंधित पोलिंग बूथ के 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति पहुंच कर पंजीयन कराये। पंजीयन के लिए आधार कार्ड और वोटर आईडी लेकर और साथ में मोबाईल लेकर आये। जिस पर ओटीपी के माध्यम से पंजीयन होगा।
निर्वाचन के दौरान पोलिग बूथ के आधार पर शासकीय प्राथमिक शाला भवन पूर्वी भाग बिलावली, शासकीय प्राथमिक शाला भवन पश्चिमी भाग बिलावली, कुमार गंधर्व सामुदायिक भवन पूर्वी भाग आवास नगर देवास, कुमार गंधर्व सामुदायिक भवन पश्चिमी भाग आवास नगर देवास इन बूथो पर वोट डालने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का जिला चिकित्सालय परिसर जीएनएमटीसी नर्सिंग कॉलेज पर टीकाकरण होगा।
निर्वाचन के दौरान पोलिग बूथ के आधार पर शासकीय जनपद पंचायत भवन सभाकक्ष टोंकखुर्द, शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पश्चिम भाग टोंकखुर्द, शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दक्षिण भाग टोंकखुर्द के इन बूथो पर वोट डालने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टोंकखुर्द पर टीकाकरण होगा।
निर्वाचन के दौरान पोलिग बूथ के आधार पर शासकीय नगर पालिका भवन सोनकच्छ, शासकीय प्राथमिक शाला भवन क्रमांक-2 सोनकच्छ, शासकीय जनपद पंचायत सोनकच्छ भवन सोनकच्छ के इन बूथो पर वोट डालने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनकच्छ पर टीकाकरण होगा।
निर्वाचन के दौरान पोलिग बूथ के आधार पर शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय भवन पूर्वी भाग बरोठा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन उत्तरी भाग बरोठा, शासकीय नवीन पंचायत भवन पटाड़ी रोड़ बरोठा के इन बूथो पर वोट डालने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरोठा पर टीकाकरण होगा।
निर्वाचन के दौरान पोलिग बूथ के आधार पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन उत्तरीभाग हाटपीपल्या, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन मध्यभाग हाटपीपल्या, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन दक्षिणीभाग हाटपीपल्या इन बूथो पर वोट डालने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का सिविल अस्पताल हाटपीपल्या पर टीकाकरण होगा।
निर्वाचन के दौरान पोलिग बूथ के आधार पर कन्या प्रा.शा.भवन क्र 2 इन्दौर रोड पूर्वी भाग कन्नौद, कन्या प्रा.शा.भवन क्र 2 इन्दौर रोड पश्चिमी भाग कन्नौद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दक्षिण भाग कन्नौद इन बूथो पर वोट डालने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का सिविल अस्पताल कन्नौद पर टीकाकरण होगा।
निर्वाचन के दौरान पोलिग बूथ के आधार पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन पूर्वी भाग खातेगांव, शासकीय लोक सेवा केन्द्र भवन खातेगांव, शा. जनपद पंचायत मिटींग हाल नवीन भवन खातेगांव इन बूथो पर वोट डालने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खातेगांव पर टीकाकरण होगा।
निर्वाचन के दौरान पोलिग बूथ के आधार पर शासकीय कन्या विद्यालय भवन अतिरिक्त कक्ष बागली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन बागली, शासकीय महाविद्यालय बागली इन बूथो पर वोट डालने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागली पर टीकाकरण होगा।
निर्वाचन के दौरान पोलिग बूथ के आधार पर शासकीय कन्या नवीन माध्यमिक विद्यालय भवन पूर्वी भाग सतवास, कृषि उपज उप मण्डी भवन सतवास, शा.मा.वि. भवन पश्चिम भाग सतवास इन बूथो पर वोट डालने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागली पर टीकाकरण होगा।
निर्वाचन के दौरान पोलिग बूथ के आधार पर शासकीय प्राथमिक शाला भवन विजयागंजमंडी, शासकीय माध्यमिक विद्यालय भवन विजयागंजमंडी, शासकीय मा.वि. भैसूनी इन बूथो पर वोट डालने वाले 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयागंजमंडी पर टीकाकरण होगा।

