जिले में 30 अप्रैल तक पोलिंग बूथ के आधार पर 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का होगा वैक्सीनेशन
————-
वैक्सीनेशन की जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता और बीएलओं से करे सम्पर्क
————-
देवास, 05 मार्च 2021/ देवास जिले में 04 मार्च तक 18 हजार 579 व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया गया है। जिले में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासन की गाइड लाइन के अनुसार कोविड-19 का टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। जिसमें फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर के पश्चात अब 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों और 45 से 59 वर्ष के गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों का पंजीयन एवं टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।
जिले के सभी व्यक्ति अनिवार्य रूप से वैक्सीनेशन करवाये। वैक्सीनेशन की जानकारी के लिए आपके क्षेत्र के बीएलओं से सम्पर्क कर वैक्सीनेशन जानकारी ले सकते है। इसके अलावा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों/क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता/आशा कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है, जिसका नम्बर 07272-222202 है। वैक्सीनेशन के लिए व्यक्ति स्वंय भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हे। व्यक्ति https://selfregistration.cowin.gov.in, www.covin.com.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। जिले में वैक्सीनेशन नि:शुल्क किया जा रहा है।
जिले के नागरिक वैक्सीनेशन के बाद कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें मुंह पर हमेशा मास्क लगाकर रखें, 2 गज की दूरी बनाए रखें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं सैनिटाइजर का उपयोग करे अथवा साबुन से बार-बार अपने हाथ धोएं कोविड-19 के बचाव हेतु सावधानियां रखना महत्वपूर्ण है जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है वह भी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें एवं अपने को सुरक्षित करते हुए अपने परिवार समाज जन को सुरक्षित रखें।

