स्व-सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों को व्यापारिक तरीके से बेचे – कलेक्टर शुक्ला
————–
स्व-सहायता समूह की महिलाएं निर्भीक होकर कार्य करें – एसपी डॉ सिंह
————–
देवास, 08 मार्च 2021/ विकासखण्ड बागली में आज 8 मार्च को ‘’अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ के अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्व-सहायता समूहों व संगठन से जुड़ी महिलाओं के लगातार प्रशिक्षण एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से सरस्वती सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि कमल यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला कोठारी उपाध्यक्ष लक्ष्मी हरजीत अग्रवाल, ईशांत उपाध्याय, जूजर बोहरासहित स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।
इस दौरान कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाएं लक्ष्य बनाकर कार्य करें। स्व-सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों को व्यापारिक तरीके से बेचे। जिले में स्व–सहायता समूह द्वारा स्कूल यूनिफार्म तैयार की जा रही है। जिले में 15 उपार्जन केंद्रों पर स्व-सहायता समूह द्वारा उपार्जन कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह सामान को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचने का प्रयास करें। जिले में स्व-सहायता समूह के लिए शॉपिंग मॉल बनाने का प्रयास किया जाएगा। स्व-सहायता समूह से महिलाओं का जीवन बदल रहा है। स्व-सहायता समूहों को दूसरे राज्य में भेजा जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से कार्य करने का तारिका सीखा जाएगा। स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं की आय को 10 गुना बढाना है। स्व-सहायता समूह जिले के नागरिकों को वैक्सीनेशन कराने का संदेश दे। आज स्व-सहायता समूह की महिलाएं बैंक का लेनदेन डीजीटल तरीके से कर रही है। स्व-सहायता समूह बैठके करें और कैलेंडर बनाकर अपना कार्यक्रम तैयार करें। बागली में 800 स्व-सहायता समूह है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं के जीवन में पहले से सुधार आ रहा है।
पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह ने कहा कि स्व-सहायता समूह द्वारा कार्य सही दिशा में किया जा रहा है। पुलिस थानों में महिलाओं के लिए हेल्प डेक्स शुरू की जा रही है। स्व-सहायता समूह की महिलाएं निर्भीक होकर कार्य करें। स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वाटिका तैयार की गई जिसमें सब्जियां लगाई जा रही है। स्व–सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्टाल लगाये जा रहे है और सामान बेचा जा रहा है। शिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए भवन के चयन व आवंटन से लेकर समस्त आवश्यक तैयारियों मे मुख्य भुमिका का निर्वहन जनपद पंचायत बागली के सीईओ श्री अमित व्यास की रही है। उनके निर्देशन में आजीविका मिशन के विकासखण्ड स्तरीय अमले ने व स्थानीय संकुल संगठन “निर्मल आजीविका संकुल स्तरीय संगठन-बागली” की महिलाओं द्वारा संपूर्ण तैयारी की व पुराने भवन को प्रशिक्षण केंद्र के लिये तैयार किया।
प्रशिक्षण केंद्र में समूह संगठन से जुड़ी महिलाओं को संगठन, संचालन, सशक्तिकरण, आय-व्यय लेखा जोखा, उद्यम निर्माण, व्यापार की प्रक्रिया, लागत लाभ विश्लेषण, सशक्त महिला समृद्ध परिवार, सशक्त समाज व आत्मनिर्भर प्रदेश व देश के निर्माण में महिलाओं की भूमिका, नेतृत्व क्षमता विकास, जेंडर समानता, बालिका शिक्षा आदि ऐसे मुद्दे हैं जिन पर लगातार प्रशिक्षण आयोजित किये जायेंगे और सबसे महत्वपूर्ण बात इस प्रशिक्षण केंद्र की ये होगी कि यहां सभी प्रशिक्षण मिशन स्टाफ एवं महिला मास्टर प्रशिक्षकों के द्वारा ही प्रदाय किये जायेंगे।

