देवास। सद्गुरू शीलनाथ महाराज की प्रतिमा का चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह शिव मंदिर पूजा तथा वास्तु शास्त्र के पूजन के साथ सोमवार को प्रारंभ हुआ। अध्यात्मिक जगत के प्रेरणा स्त्रोत झोंकरकर बाबा साहेब के यहां से बाबा की चांदी की धातु से बनी चरण पादुका लेकर शीलनाथ धूनी आए। यहां विधि विधान से पूजन किया गया। तत्पश्चात पश्चात वेदिका पूजन कर विद्वान पंडितों ने शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा हेतु हवन पूजन किया। विपट वकील साहब दम्पत्ति द्वारा यज्ञ में मुख्य यजमान बनबर भगवान शिवलिंग के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पूजन अर्पण किया। धूनी प्रांगण में सुभाष यादव मित्र मंडली द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई।
उक्त कार्यक्रमों में सद्गुरु योगेन्द्र शीलनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत भल्ला, ट्रस्टीय भगवान सिंह चावड़ा, महेंद्र सिंह पडियार, राजेंद्र महंत, सुरेश गोखले, गिरीश चौधरी, सुभाष वर्मा, महेश चौहान, धीरज वाघमारे, मंथन एवं दिव्यांशु सहित अन्य धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया।

