देवास। पंडित रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल द्वारा नर्मदा सिंचाई परियोजना की मंजूरी के लिए शहर के प्रमुख मंदिरों में माँ नर्मदा के जल का कलश विराजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में देवास शहर के भोलेनाथ मंदिर में सोमवार 2 अगस्त को बाबा भोलेनाथ का पंचामृत से अभिषेक कर कलश विराजित किया गया।
पं. दीपेश कानूनगो ने बताया कि स्थानीय जन प्रतिनिधियों व प्रदेश के मुखिया की उदासीनता के चलते हमने भगवान से प्रार्थना की है कि देवास शहर व विधानसभा सहित जिले को माँ नर्मदा का जल मिले। हमारे द्वारा शहर व ग्रामों के प्रमुख मंदिरों में माँ नर्मदा जल का कलश स्थापित किया जाएगा। उसके उपरांत भी सरकार द्वारा योजना की मंजूूरी नहीं की गई तो जिस प्रकार चापड़ा, हाटपीपल्या, बागली के किसानों द्वारा जनप्रतिनिधियो को ग्राम में नहीं आने दिया जा रहा है उसी प्रकार का आंदोलन हमारे द्वारा भी किया जाएगा।
इस अवसर पर रोशन रायकवार, चंद्रपालसिंह सोलंकी, हिम्मतसिंह चावड़ा, दिग्विजयसिंह झाला, विजयसिंह चौहान, संदीप चौधरी, अमनश्रीवास, शुभम सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

