देवास। इनरव्हील क्लब देवास डिस्ट्रिक्ट 304 की अध्यक्ष मीना वर्मा व सचिव नीलू सक्सेना द्वारा देवास की ऋण मुक्तेश्वर मंदिर बालगढ़ में वृक्ष लगाकर 1 ट्री 1 लाईफ का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया । इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की सदस्य प्रज्ञा कानूनगो, चंद्रकांता शर्मा, सरोज तिवारी, गीता खत्री, किरण वर्मा, नेहा वर्मा भी उपस्थित थे। पौधे लगाकर क्लब के सदस्यों ने मंदिर प्रांगण को हरा भरा रखने और साथ ही वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने का संकल्प लिया । मंदिर के पुजारी राजेश भाटिया एवं युवराज भाटिया ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इनरव्हील क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।


