मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ देवास के प्रदेश महामंत्री श्री हेमन्त श्रीवास्तव द्वारा मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मे उज्जैन संभाग संगठन के पदाधिकारियों को नियुक्त किया जिसमे देवास से अश्विनी सूर्यवंशी को उज्जैन संभाग के संभागीय अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। अश्विनी सूर्यवंशी पुर्व मे जिला अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य रहे। वे हमेशा संगठन मे कर्मचारी हितो के लिए कार्य कर रहे है।
अश्विनी सूर्यवंशी, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर देवास मे इनका पुष्पमाला से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाए दी गयी। अश्विनी सूर्यवंशी ने कहा की हमेशा कर्मचारियो के हित मे कार्य करते रहेंगे संगठन ने जो दायित्व दिये उन्हे पुर्ण लगन के साथ संगठन की अपेक्षा अनुसार हमेशा तत्पर रहकर कार्य करेंगे। साथ इस अवसर पर कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा, संजय शर्मा प्रदेश मंत्री, श्रीमती प्रतिभा सिसोदिया प्रदेश मंत्री, विजय वर्मा जिला उपाध्यक्ष, राजेश वर्मा जिला कोषाध्यक्ष,धर्मेन्द्र जोशी सह कोषाध्यक्ष, कमलसिंह डावर जिला प्रचार मंत्री, दीपचंद्र सोनी,जिला कार्यालय मंत्री, आनंददमीर चंदानी,कार्यालय मंत्री, शुशील परमार, मोहनसिंह पंवार, संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए।

