देवास जिले में अब तक 461.04 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

देवास, 04 अगस्त  2021/ जारी मानसून सत्र में दिनांक 04 अगस्त 2021 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 461.04 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 479, टोंकखुर्द में 334, सोनकच्छ में 556, हाटपीपल्या में 663, बागली में 391, उदयनगर में 373.40, कन्नौद में 460, सतवास में 284 तथा खातेगांव में 609 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जिले में पिछले 24 घंटों में 01.33 मिमी औसत वर्षा दर्ज

    जिले में पिछले 24 घंटों में 01.33 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। जिसमे देवास में 06, टोंकखुर्द में 02, सोनकच्छ में 04 तथा शेष केन्‍द्रों पर शून्‍य मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

पिछले वर्ष अब तक 533.24 मिमी औसत वर्षा दर्ज

      अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 533.24 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। देवास में 274 मिमी, टोंकखुर्द में 395 मिमी, सोनकच्छ में 784 मिमी, हाटपीपल्या में 643 मिमी, बागली में 528 मिमी, उदयनगर में 593.20, कन्नौद में 422, सतवास में 345 तथा खातेगांव में 815 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay