देवास। शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों में से एक विंध्याचल अकादमी का CBSE बोर्ड की कक्षा 12 वीं एवम 10 वीं का परीक्षा परिणाम प्रत्येक वर्षानुसार इस वर्ष भी शत प्रतिशत रहा।
(CBSE) 12 वीं कक्षा के परिणाम में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नीति महेश्वरी, शाला में प्रथम स्थान पर रही वहीँ CBSE कक्षा 10 वीं के परिणाम में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अदिति व्यास ने शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विंध्याचल के कक्षा 12 वीं के कूल 69 विधार्थियों में से 24 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 36 छात्रों ने 75 से 89 प्रतिशत एवम 9 छात्रों ने 70 से 74 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, इसी प्रकार कक्षा 10 वीं के कूल 129 विधार्थियों में से 10 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 39 विधार्थियों ने 90 से 94 प्रतिशत अंक, 50 बच्चों ने 80 से 89 प्रतिशत अंक, 23 छात्रों ने 70 से 88 प्रतिशत अंक एवम 7 विधार्थियों ने 60 से 69 प्रतिशत अंक प्राप्त किये एवम प्रथम श्रेणि में उत्तीर्ण हुए।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन द्वारा समस्त विधार्थियों, पालक गण एवम समस्त शिक्षकों को बधाई देते हुए, विधार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रेषित की गयी।

