देवास/ पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयालसिंह के निर्देशन व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) कन्नौद सुर्यकांत शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी राकेश व्यास अनुभाग बागली के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कांटाफोड निरीक्षक लीला सोलंकी व उनकी टीम द्वारा दिनांक 03.08.2021 को वर्ष 2018 में फरियादी शोभाराम भिलाला के खेत पर उसकी पत्नी सुनीता बाई की हत्या के आरोपी बंशीलाल पिता बोंदरसिंह जाति भिलाला उम्र 44 साल निवासी बेडगांव व राधाबाई पति गोपाल मिलाला उम्र 35 साल निवासी बेडगांव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
जहाँ से आरोपियों को जेल वारण्ट बनने से जेल दाखिल किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.10.2018 को फरियादी शोभाराम पिता गोपाल भिलाला ने थाना कांटाफोड पर उसकी पत्नी सुनीता पति शोभाराम की हत्या उसके खेत पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा करने के संबंध में थाना कांटाफोड पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर से थाना काटाफोड पर अपराध क्र. 273/18 धारा 302 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीवाद पर विवेचना में लिया गया था। दौराने विवेचना घटना के चश्मदीद साक्षी व मृतिका के परिजनों के द्वारा दिये गये कथनों एवं पाये गये तथ्यों के आधार पर आरोपीगण बंशीलाल पिता वोटरसिंह मिलाला उम्र 44 साल निवासी बेडगांव व राधाबाई पति गोपाल मिलाला उम्र 35 साल निवासी बेडगांव को गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।

