देवास, 05 अगस्त 2021/ मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्रीमती निहारिका सिंह एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती शक्ति रावत द्वारा जिला परिवहन कार्यालय देवास के सहयोग से कोविड-19 की गाईडलाइन का पालन करते हुए विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निहारिका सिंह ने उपस्थित लोगो को यातायात के नियम, मोटर व्हीकल एक्ट, बीमा संबंधी कानून एवं मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया। साथ ही लोगो को नालसा एवं सालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती शक्ति रावत ने लोगों को जिला प्राधिकरण की निःशुल्क सलाह सहायता योजना, पंच-ज अभियान के संबंध में जागरूक किया गया। शिविर में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा ने लायसेंस, वाहन का पंजीयन, नामांतरण की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए आरटीओ कार्यालय परिसर में पौधा रोपण भी किया गया। कार्यक्रम में आमजन एवं जिला परिवहन कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

