देवास। आवाज़ के जादूगर हरफ़नमौला स्व. किशोर कुमार के जन्मदिन पर कराओके क्लब देवास ने अपना तृतीय स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया। क्लब के फाउंडर अजय सोलंकी गुरुजी एवं सुनील मालवीय ने बताया की हर वर्ष क्लब का स्थापना दिवस 4 अगस्त किशोर कुमार के जन्मदिवस के साथ बड़े कार्यक्रम के रूप में पब्लिक के बीच मनाया जाता है, किंतु इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण सादगीपूर्ण रूप से सदस्यों द्वारा किशोर कुमार साहब के गीतों से स्वरांजलि के माध्यम से श्रद्धाजंलि के रूप में मनाया गया।।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एक से बढ़कर एक किशोर कुमार जी के गीत हुए। उक्त कार्यक्रम में विवेक धवले, व्हीआर ब्रह्मणे, जिनेन्द्र सिंह पंवार, अजय गुरु, सुनील मालवीय, पत्रकार खुमान सिंह बैस, पंकज नामदेव, अजय सोलंकी अर्थ, प्रीति चौधरी, साधना श्रीवास्तव, अंकित जोशी, सुरेंद्र पांडे, शक्ति सिंह, गौरव पटवर्धन आदि ने शानदार किशोर कुमार के नग्मों से वातावरण को किशोरमय बना दिया। उक्त कार्यक्रम में रुचि नामदेव, अभिव्यक्ति श्रीवास्तव, पंकज चौधरी,अशोक श्रीवास्तव, प्रेम श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अजय गुरुजी ने किया एवं आभार पंकज नामदेव एवं रुचि नामदेव ने माना। कार्यक्रम का समापन महिला शक्ति के द्वारा केक काटकर किया गया।

