पत्रकार परिवार हुआ शत-प्रतिशत वैक्सीनेट

देवास/ जिस तरह जिला प्रशासन वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा हुआ है। ठीक उसी तरह देवास का मीडिया भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का बढ़-चढ़कर प्रचार कर रहा है, बल्कि स्वयं तथा अपने परिजनों को भी वैक्सीन लगवा रहा है। पत्रकारों ने सजगता दिखाते हुए पूर्व में भी वैक्सीनेशन के लिए अलग से कैम्प लगवाकर स्वयं व अपने परिजनों को पहला डोज लगवाया था और गुरुवार को नर्सिंग कालेज में दोबारा कैम्प लगवाकर दूसरा डोज भी लगवा लिया है। एक अनुमान के अनुसार सभी मीडियाकर्मी व उनके परिजनों को दो-दो डोज लगवा लिए है और प्रेस परिवार शत-प्रतिशत वैक्सीनेट हो चुका है।

Post Author: Vijendra Upadhyay