देवास। इनरव्हील क्लब देवास की अध्यक्ष मीना वर्मा ने बताया कि 1अगस्त से 7 अगस्त के बीच मनाया जाने वाला विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर क्लब द्वारा 5 अगस्त को डिस्ट्रिक्ट 304 की चेयरमैन प्रज्ञा पारीक के मार्गदर्शन में विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया । यह कार्यक्रम लक्ष्मी पूरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में मनाया गया ।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी की सुपरवाइजर कविता ठाकुर सहायिका ममता वर्मा वह नाज़नीन शेख की उपस्थिति में डॉक्टर शबनम कुरैशी के द्वारा माताओं को स्तनपान का महत्व समझाया गया तथा साफ-सफाई व गर्भवती स्त्रियों को क्या क्या सावधानियां रखना है । यह भी बताया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में इनरव्हील क्लब देवास द्वारा वेट मशीन भी डोनेट की गई व फलों का वितरण किया गया इस कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की सदस्य लता सोनी, मेघा शर्मा व सरोज तिवारी , व अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे, इस कार्यक्रम के माध्यम से कई महिलाएं लाभान्वित हुई , अंत में इनरव्हील क्लब सचिव नीलू सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।

