श्रमिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर किया जागरूक

देवास। टीआई एडवांस इनफार्मेशन मैनेजमेंट सोसायटी द्वारा अनिराज कंपनी में हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टरों की टीम ने कम्पनी के समस्त श्रमिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परिक्षण कर एचआईवी व शुगर की जांच की। सोसायटी द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को एचआईवी व अन्य गुप्त रोगों के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कंपनी के सतीश मुकाती, विवेक दवे, किरण भारद्वाज, संस्था टीआईएआईएमएस से परियोजना प्रबंधक सय्यद तस्कीन अली, प्रकाश,  गिरिराज सिंह, दीक्षा उपस्थित थे। आभार लोकेन्द्र सिंह तोमर ने माना। 

Post Author: Vijendra Upadhyay