- माता टेकरी के चारों और गूंजते है उनके जयकारे
देवास टाइम्स। आज से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो गई है। इस नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालु माता टेकरी मंदिर (माँ तुलजा, माँ चामुंडा) के दर्शन करने और अपनी मनोकामना पूर्ण करने जरूर जाते है।माता टेकरी पर देवास ही नहीं वरन समुचित भारत वर्ष से श्रद्धालु दर्शन करने को आते हैं।
आज हम आप का परिचय ऐसी महिला भक्त से कराएंगे, जो माता टेकरी पर निरंतर कई वर्षों से रोज सुबह दर्शन करने को आती है। महिला का नाम रामकन्या पति चिंतामण है, जो कि ढोली मोहल्ला, देवास में निवास करती है। रामकन्या माता की अनन्य भक्त है, उनका नियम है रोज जल्दी सुबह माता की आरती के समय टेकरी पर पहुँचना और वहां दर्शन करना।
यही नही उनकी विशेषता यह है कि वह जब घर से निकलती है तब से माता के जयकारे लगाते हुए टेकरी पर चढ़ती है और दर्शन के उपरांत घर लौटते हुए भी माता के जयकारे लगाती है। माता टेकरी पर रोज आने वाले श्रद्धालु उनके साथ तो जयकारे लगाते ही है, वही पहली बार दर्शन को आये व्यक्ति भी उनके इस उत्साह में शामिल होकर माता जी के जयकारे लगाने में चूकते नहीं है। वही उनके जयकारे की आवाज माता टेकरी के आस पास रोज गूंजते है।
कई लोगो का कहना है कि रामकन्या जी जब जयकारे लगाते हुए माता टेकरी जाती है, तब हमें सुबह होने का अहसास होता है, वही उनकी आवाज से जयकारे सुन दिन भर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।


