पंचायत निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने पर एक कर्मचारी निलंबित एवं एक अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र किया जारी

———-
देवास 07 जून 2022/ कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने त्रि-स्‍तरीय पंचायत निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने पर तथा पंचायत निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर वनमण्डलाधिकारी खातेगांव क्षतिपूर्ति वनीकरण वनमण्डल देवास मंगल सिंह भृत्य को निलंबित किया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रकाशसिंह चौहान (नोडल अधिकारी मानव संसाधन/अवकाश) ने बताया कि कलेक्‍टर शुक्‍ला ने प्रार्चाय शासकीय महाविद्यालय खातेगांव के प्रतिवेदन के आधार पर पंचायत निर्वाचन अवधि में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अभय जैन को अपने कर्तव्य से बिना पूर्व सूचना एवं बिना पूर्व अनुमति के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर पंचायत निर्वाचन नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही अंतर्गत निलंबित किये जाने संबंधी कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर संबंधित अधिकारी से लिखित में प्रतिउत्‍तर मांगा गया है।

Post Author: Vijendra Upadhyay