देवास। महेश्वरी समाज देवास के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मूंदड़ा ने बताया कि माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस पर 8 जून को सुबह ऐतिहासिक प्रभात फेरी श्री सांवलिया नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर देवास नगर के विभिन्न मार्गो से होकर भेरूगढ़ स्थित राम मंदिर परिसर पर पहुंची। रास्ते में कई जगह पुष्प वर्षा आदि से प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार समाज के गौरव प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री ने रास्ते भर भजन गाकर सभी महिला पुरुषों को खूब नचाया। सभी समाजजन भगवान महेश की जय जय कार करते हुए आगे बढ़ रहे थे, एक गाड़ी में फूलों से सुसज्जित भगवान महेश की प्रतिमा लगी हुई थी एवं एक अन्य झांकी भी अलग गाड़ी में सजी हुई थी। इस ऐतिहासिक प्रभात फेरी का नेतृत्व युवा संगठन के अध्यक्ष विपिन डागा एवं सचिव नितिन चांडक के साथ उनकी पूरी टीम ने किया।
इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष कैलाश डागा, देवास के अध्यक्ष प्रहलाद दाढ़ आदि सहित सैकड़ों की संख्या में समाज बंधु परिवार सहित चल रहे थे।

