औद्योगिक क्षेत्र में खुले ड्रेनेज चेम्बर दुर्घटना को दे रहे है निमंत्रण

– शहर को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहता है उद्योग का

देवास। शहर हो या देश इसे चलाने में सबसे बड़ा योगदान किसी का रहता है तो वह है उद्योग जगत। राज्य सरकार द्वारा उद्योग और औद्योगिक क्षेत्र का ओर विस्तार किया जा रहा है। लेकिन जो पुराने उद्योग और औद्योगिक क्षेत्र है, वहा सुविधाएं भी उपलब्ध कराना सरकार या शहरी प्रशासन का काम होता है।

देवास का उज्जैन रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र पर हमेशा सुविधाओं का अभाव रहता है।
वर्तमान में उज्जैन रोड़ औद्योगिक क्षेत्र पर मेन रोड़ से लगे ड्रेनेज चेम्बर की जालियां पिछले कई सालों से टूटी हुई थी। इस विषय को कई बार प्रशासन को अवगत भी कराया गया। लेकिन आज तक कोई स्थाई समाधान नहीं मिला।
विगत कुछ दिनों से पूरा चेम्बर ही खुला गया है जो किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है। यहां से कई गड़िया यहां तक कि बड़े -बड़े ट्रक भी निकलते है। जिस कारण यह हालत हमेशा बनते है।
देखा जाए तो बारिश भी जल्द आने वाली है, बारिश के कारण यहां हमेशा पानी भरा रहता है। जिससे फेक्ट्रियो पर आवगमन करने वालो कि परेशानियों ओर बढ़ने वाली है। पानी भरने के कारण लोग इसप्रकार के चेम्बर को समझ नहीं पाते है और दुर्घटना के शिकार होते है। शहर में ऐसे कितने ही ड्रेनेज चेम्बर खुले पड़े है जिन पर किसी जवाबदार व्यक्ति का ध्यान तक नहीं जाता है।
ऐसे में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि इसप्रकार की समस्या न बड़े और इसका स्थायी समाधान भी निकले।

Post Author: Vijendra Upadhyay