बैंक में डकैती की योजना बनाते 5 बदमाशों को पकड़ा

– चोरो से चोरी की 11 मोटरसाइकिल मिली

देवास। मुत्थूट फाइनेंस बैंक में डकैती की योजना बना रहे 5 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा। बदमाशों के पास से चाकू, लोहे की राड़, खुकरी, पेंचकस सहित अन्य औजार भी मिले है। मौके से मिली दोनों बाइक भी चोरी की निकली। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही से चोरी की 9 बाइक और मिली है। डकैती की योजना बनाते पकड़े बदमाश भीड़भाड़ वाले इलाके हास्पिटल की पार्किंग व अन्य जगह से बाइक चुराते थे। सीएसपी विवेकसिंह चौहान ने कोतवाली थाने पर पत्रकारवार्ता में बताया कि कोतवाली टीआई महेंद्रसिंह परमार को मुखबिर से सूचना मिली थी की एबी रोड पर मुत्थूट फाइनेंस बैंक के पास खाली प्लाट पर कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर कोतवाली टीआई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर 5 बदमाश मिले। पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ की तो बताया कि फाइनेंस बैंक में डकैती करने का प्लान बना रहे थे। पुलिस ने मौके से देवकरण पिता भीमसिंह बामनिया उम्र 26 साल निवासी कुमार गली, हनुमान मंदिर के पास शंाति नगर, अमोना, पंकज उर्फ रूपेश पिता राजकुमार प्रजापति उम्र 22 साल निवासी नई आबादी, हनुमान मंदिर के सामने देवास, अनस पिता साबिर शेख उम्र 23 वर्ष निवासी नई आबादी देवास, बबलू पिता जगदीश चौहान उम्र 35 साल निवासी राधागंज कालीबस्ती और बबला उर्फ इमरान पिता रहमुद्दीन खान उम्र 45 वर्ष निवासी वासुदेवपुरा कंजर मोहल्ला देवास को पकड़ा। पुलिस ने मौके से दो बाइक, दो चाकू, एक रॉड, पेचकस, टॉमी आदि भी मिले। पुलिस ने पूछताछ की तो मौके से मिली दोनों बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 9 बाइक और जब्त की है। पुलिस ने कुल 11 बाइक जब्त की है। जिसकी कीमत साढ़े 3 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी बबला उर्फ इरफान खान के खिलाफ कोतवाली थाने में एक दर्जन और बबलू चौहान के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है। देवकरण बामनिया के खिलाफ शिप्रा जिला इंदौर और औद्योगिक थाने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज है। अनस शेख के खिलाफ औद्योगिक थाना क्षेत्र में आपराधिक प्रकरण दर्ज है। आरोपी देवकरण डकैती की योजना बनाते हुए पहले भी पकड़ा चुका है। पुलिस आरोपियों से चोरी लूट और अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। आरोपियों चोरी की बाइक वारदात करने में इस्तेमाल करते थे।
इनकी रही भूमिका
डकैती की योजना बना रहे 5 बदमाशों को पकडऩे में थाना प्रभारी थाना कोतवाली महेन्द्र सिंह परमार, एसआई पवन यादव, हर्ष चौधरी, एएसआई संजय तंवर, महेश चन्द्रवशी, प्रधान आरक्षक मनोज पटेल, सुनील देथलिया, पवन पटेल, रवि गरोडा, दुर्गेश यादव, मनीष देथलिया की भूमिका रही।

Post Author: Vijendra Upadhyay