देवास। नपूर शर्मा द्वारा दिए गए वक्तव्य के समर्थन में अब हिन्दू समाज सडक़ पर उतरने लगा है। हिन्दू संगठनों ने जिले के ग्राम क्षिप्रा में मुख्य चौराहे पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि युवा हाथों में पोस्टर लिए चौराहे पर एकत्रित हुए और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए नपूर शर्मा का समर्थन किया। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से देशभर में धार्मिक कट्टरता बढ़ती जा रही है। इससे हिंसात्मक घटनाओं को अंजाम देने वालों का हौंसला घटने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। देश के हिन्दू समाज इन घटनाओं से आहत और आक्रोशित है। ऐसे में हिन्दू समाज मांग करता है कि ऐसे लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किए जाने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खुद मौके पर पहुंचे।
Related Posts '
17 OCT
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेन थॉम एकेडमी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में...
17 OCT
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित 500 से अधिक...
16 OCT
अमलतास मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया विश्व एनाटॉमी दिवस
अमलतास मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया विश्व...
16 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का जिला स्तरीय हैकाथान एवं इनोवेशन चैलेंज में शानदार प्रदर्शन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का जिला स्तरीय हैकाथान एवं...
16 OCT
सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट के विद्यार्थियों ने हैकाथॉन एवं नवाचार चुनौती-2026 में हासिल किया प्रथम स्थान
सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट के विद्यार्थियों ने हैकाथॉन...

