देवास। विश्व जागृति मिशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु सुधांशु जी महाराज अपने चार दिवसीय मालवा प्रवास के दौरान 28 जुलाई, गुरुवार को देवास आएंगे। सुधांशु जी देवास मे प्रताप नगर स्थित एक बगीचे का भूमिपूजन करेंगे और भक्तों को आशीर्वचन देंगे। विश्व जागृति मिशन देवास के सज्जन सिंह परमार ने बताया कि गुरुदेव 28 जुलाई की शाम 5.30 पर देवास स्थित स्टील ट्यूब कम्पनी के पास प्रताप नगर में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर गार्डन का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही गुरुजी के हाथों परिसर में पौधरोपण भी होगा। कार्यक्रम में सुधांशु जी महाराज उपस्थित अनुयायियों व श्रद्धालुओं को आशीर्वचन भी देंगे। विश्व जागृति मिशन देवास ने सभी दीक्षार्थी भाई, बहनों व श्रद्धालु जनता से अपील की है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु वचनों का लाभ लें।
Related Posts '
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...
14 JUN
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई शुरुआत
सेन थॉम एकेडमी में समर्पण समारोह के साथ नई...
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...

