देवास/ फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल देवास द्वारा शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा प्रातः से ही जोर शोर से तैयारी आरंभ कर दी थी। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसमें गायन, नृत्य, भजन एवं कविताओं का समावेश था। सभी छात्र अपने शिक्षकों के लिए कुछ ना कुछ प्रस्तुति देने के लिए उत्सुक दिखे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक दोषी एवं सुधीर कुकरेजा जी मुंबई से ऑनलाइन के माध्यम का इस्तेमाल करते हुए सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की बधाइयां प्रेषित की। विद्यालय के प्राचार्य पंकज किटूकले इस अवसर पर अपने उद्बोधन में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Related Posts '
16 NOV
कैम्ब्रिज स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया बाल दिवस
कैम्ब्रिज स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया बाल...
15 NOV
श्री विश्वकर्मा गुजराती सुतार कल्याण ट्रस्ट द्वारा भव्य दिपावली मिलन समारोह संपन्न
श्री विश्वकर्मा गुजराती सुतार कल्याण ट्रस्ट...
11 NOV
अमलतास वृद्धाश्रम में उत्साह और अपनापन के साथ मनाई गई दीपावली
अमलतास वृद्धाश्रम में उत्साह और अपनापन के साथ मनाई...
07 NOV
देवास, टोंकखुर्द, सतवास एवं हाटपीपल्या में 15 प्रतिष्ठानों की जांच
देवास, टोंकखुर्द, सतवास एवं हाटपीपल्या में 15...

