भोपाल रोड स्थित सेन थाॅम एकेडमी में दिनांक 03.11.17 शुक्रवार को स्वच्छ देवास हेतु स्वच्छता एप डाउनलोड किया गया। नगर निगम-देवास द्वारा चलाई गई इस मुहिम में सेन थाॅम एकेडमी ने न केवल उनकी इस अपील को सार्थक किया अपितु विद्यालय प्रांगण में 400 से अधिक विद्यार्थियों एवं स्टाॅफ ने भी इस स्वच्छता एप को डाउनलोड किया साथ ही विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों से भी यह अनुरोध किया कि वे भी इस स्वच्छता एप को डाउनलोड कर देवास के सक्रिय एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दे। स्वच्छता अभियान की इस मुहिम का श्रेय मुख्य रूप से श्री विशाल सिंह- देवास कमिश्नर , श्री मनीष विश्नोई -गोल्डन बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड एवं उनकी टीम को जाता है किंतु इस अभियान में सेन थाॅम एकेडमी के विद्यार्थियों, शिक्षकगणों एवं प्रबंधन का सक्रिय प्रयास भी अत्यंत सराहनीय रहा। श्री विशाल सिंह- देवास कमिश्नर ने अपने उद्बोधन में सेन थाॅम एकेडमी के विद्यार्थियों का प्रयास एवं उत्साह देखकर न केवल उन्हें सराहा अपितु उनके इस सहयोग के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री सी.ए. लुकस ने भी अपने उद्बोधन में शहर के हर व्यक्ति एवं हर बच्चे को स्वच्छता अपनाने एवं स्वच्छ देवास बनाने का आह्वान किया। जिससे हमारा शहर प्रदूषण मुक्त होकर हरा-भरा एवं शुद्ध रहे। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी देवास वासियों से स्वच्छता की ज्योत को जलाए रखने की अपील की है।
Related Posts '
13 OCT
गरबे के रंग, माँ-बेटी के संग… देवास में पहली बार होगा तीन दिवसीय गरबा महोत्सव
गरबे के रंग, माँ-बेटी के संग… देवास में पहली बार होगा...
13 OCT
देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार से साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार से साइबर ठगी का...
13 OCT
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने लिया भारत बनाम वेस्टइंडीज टी-20 क्रिकेट मैच का आनंद
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने लिया भारत बनाम...
12 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्रों ने अंतर्विद्यालयीन क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्रों ने...
11 OCT
नवरात्रि के पहले दिन माता टेकरी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नवरात्रि के पहले दिन माता टेकरी पर उमड़ी...

