सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू स्थित इंफेंट्री म्यूजियम का भ्रमण किया

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू स्थित इंफेंट्री म्यूजियम का भ्रमण किया

देवास। सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के 74 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के एक दल ने महू स्थित सेना के इन्फ्रेंट्री म्यूजियम का शैक्षणिक भ्रमण किया।
इस अत्याधुनिक म्यूजियम में भारतीय थल सेना का इतिहास व स्थापना को दर्शाया गया है, साथ ही थल सेना द्वारा युद्ध में प्रयोग किये जाने वाले हथियारों व वाहनों का भी प्रदर्शन किया गया हैं।
इस म्यूजियम में थल सेना द्वारा लड़े गये सभी युद्धों का उल्लेख किया गया है व साथ ही उन महावीर व परमवीर चक्र प्राप्त विजेताओं के चित्र व उनकी जीवनी आदि का भी प्रदर्शन किया गया हैं।
इस रोमांचक अनुभव से जिसमें छात्र-छात्राओं को भारतीय थल सेना को करीब से जानने का अवसर प्राप्त हुआ, से सभी छात्र-छात्राए रोमांचित व अभिभूत हुये।
उक्त दल का मार्गदर्शन शिक्षक पीयूष कनेरिया, विशाल पांचाल, राकेश चौहान एवं पूजा प्रजापत ने किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay