देवास। विगत 3 दिनों से देवास शहर में नजूल एवं पेकी प्लाट की समस्या से मुक्ति के लिए पंडित रितेश त्रिपाठी मित्र मंडल द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। शहर के गणमान्य नागरिक एवं दुकानदार रहवासियों ने इस विकराल समस्या के समर्थन में आशीर्वाद एवं सहयोग दिया। मुख्यमंत्री पिछले दो नगर पालिका निगम चुनाव में घोषणा कर कर गए थे कि आचार संहिता हटते ही 24 घंटे में देवास शहर के नागरिकों को इस समस्या से राहत दूंगा, परंतु बार बार निवेदन करने के बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। हमारी मांग मंजूर नहीं होने तक लगातार विभिन्न चरणों में हस्ताक्षर अभियान एवं अन्य तरीके से आंदोलन किया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस सचिव नईम एहमद, मध्य प्रदेश पिछड़ा व कांग्रेस सचिव विजय चौहान मोनू, अतुल सिंह,राजेश कुमावत, श्याम गोस्वामी आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।
Related Posts '
28 SEP
मां चामुण्डा, तुलजा भवानी को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ ऑनर
मां चामुण्डा, तुलजा भवानी को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ...
28 SEP
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से सम्मानित
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से...
26 SEP
टीएसीसी लिमिटेड द्वारा फावड़ा स्कूल में एक विद्यार्थी-एक वृक्ष अभियान में 156 पौधों का रोपण
टीएसीसी लिमिटेड द्वारा फावड़ा स्कूल में एक...
26 SEP
अमलतास यूनिवर्सिटी एवं आईसीएएआई के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
अमलतास यूनिवर्सिटी एवं आईसीएएआई के संयुक्त...
25 SEP
एक करोड़ सामूहिक वंदे मातरम् गायन अभियान के तहत देवास में भी गूंजा राष्ट्रगीत
एक करोड़ सामूहिक वंदे मातरम् गायन अभियान के तहत...

