माता टेकरी के दर्शन कर नए कैलेंडर वर्ष का किया स्वागत

– देवास विधायक ने भी जाकर माता टेकरी पर किये दर्शन

देवास। कल रात 12 के बाद कैलेण्डर वर्ष परिवर्तित हुआ। कल की रात 2022 की अंतिम रात थी और हम 2023 में प्रवेश ले लिया।

कई लोगो ने इस कैलेंडर वर्ष को बड़ी उत्साह से मनाया। धार्मिक मान्यता वाले लोगो ने कल रात शनिवार होने के कारण गली- गली में हनुमान चालीसा की। वही आज सुबह से धार्मिक स्थलों पर भक्तों की भीड़ भी रही।

माता टेकरी पर भी उमड़ी भीड़-

मध्यप्रदेश के देवास शहर में पहाड़ पर माता टेकरी पर माँ चामुंडा, माँ तुलजा का दरबार है, वैसे तो यहां हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है, लेकिन नवरात्रि में यहां पर नौ दिन ही अपार जन सैलाब उमड़ता है, अक्सर लोग छुट्टी वाले दिन परिवार के साथ माता के दर्शन करने पहुंचते हैं।
वही कैलेंडर नववर्ष के पहले दिन भक्तों की बड़ी संख्या मौजूद थी। जिन्होंने आकर दोनों माताओं के दर्शन लाभ लिए। वही देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने भी माता टेकरी पर पहुँचकर दोनों माताओं के दर्शन प्राप्त किये।

Post Author: Vijendra Upadhyay